बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में कुछ बातों को सदा याद रखना चाहिए,जैसे अपने लक्ष्य का नर्धिारण एवं अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुविकल्पी प्रतिभा का परिचय देना चाहिए। अनुशासन हमारे जीवन का आधार है इसलिए हमें सदा अनुशासन का पालन करना चाहिए। वक्त बातें चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी आज रामकृष्ण विवेकानंद वद्यिा मंदिर मझरिया में वार्षिक खेल दिवस का उद्घाटन करते हुए कही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा मशाल जलाकर एवं गुब्बारा उड़ा कर की गई। तत्पश्चात वद्यिालय के उप प्राचार्य निरेश तामांग द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया गया। वद्यिालय के निदेशक डॉ एम.बनिक एवं निदेशिका वाणी दास एवं प्राचार्य...