मिर्जापुर, नवम्बर 28 -- मिर्ज़ापुर। लालता सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट में रेंजर्स के पाँच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को रेंजर्स को स्काउटिंग के महत्वपूर्ण सिद्धांतों और व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराया गया। ट्रेनिंग काउंसलर प्रदीप कुमार मौर्य और प्रशिक्षिका किरण देवी ने शिविरार्थियों को स्काउट गाइड का सिद्धांत और इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा के मूल तरीके, प्रगतिशील शिविर की संपूर्ण जानकारी, बायाँ हाथ मिलाने का महत्व, सीटी के संकेत और खोज के चिन्ह (ट्रैकिंग सिंबल) आदि की जानकारी दी। रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुमिता बनर्जी ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग में अनुशासन, धैर्य और ईमानदारी जैसे गुण होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी और रेंजर्स को प्रकृति के प्रति...