सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड की जनपदीय इकाई की ओर से रविवार को लोहिया कला भवन परिसर में विश्व स्काउट गाइड चिंतन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पूर्व स्काउट-गाइड परिवार ने बृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर स्काउट-गाइड के आदर्शों, अनुशासन और सेवा भावना को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राजित कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को विश्व भर में चिंतन दिवस मनाया जाता है। इसी दिन स्काउट आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट बेडेन-पावेल व लेडी ओलावे बेडेन-पावेल का जन्म हुआ था। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डॉ. इफ्तेखारुन निशा ने कहा कि यह दिवस विश्व भर की गर्ल गाइड्स और स्काउट्स को एक-दूसरे के बारे में सोचने, अपने भाई-बहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.