जौनपुर, नवम्बर 13 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लगभग 38 वर्ष बाद पहली बार एनसीसी कैडेट्स के प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण बुधवार को प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिन आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि आप सभी विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली एनसीसी बैच के सदस्य हैं। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निष्ठा का भाव जीवन के हर क्षेत्र में पढ़ाई, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारी में आगे बढ़ाएगा। विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। यह छात्रों को विश्वविद्यालय में विशिष्ट पहचान दिलाएगा। एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.