भदोही, फरवरी 20 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स का पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जिसका समापन आज यानि शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार को चौथे दिन हाइकिंग, ट्रैकिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार के साथ-साथ योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डा. माया ने विद्यार्थियों को अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण में सिखाए जा रहे सभी कौशलों में दक्ष होने के लिए प्रेरित किया। बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही हम अपने कर्तव्यों को समुचित रूप से पूर्ण कर समाज और देश का विकास कर सकते हैं। रोवर्स और रेंजर्स आपदा के समय पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य वक्ता डा. राज कुमार सिंह यादव ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.