धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक समीक्षा, चुनावी तैयारी, बूथ प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन आदि को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मतदाता संपर्क अभियान, बूथ स्तर पर प्रभावी प्रबंधन तथा चुनाव संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह, झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, धनबाद के सांसद ढुलू महतो, चुनाव प्रभारी अमर बाउरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, सरोज स...