देवरिया, फरवरी 2 -- भलुअनी, हिंस। स्थानीय नगर के निजी इंस्टीट्यूट में 10वी व 12वीं के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह एवं छात्रों को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मानवीर सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कहा कि शिक्षा को छात्र अनुशासन मे रहकर आत्मविश्वास के साथ ग्रहण करें। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है, अगर छात्र परिश्रम करेंगे तो कल उनकी एक अलग पहचान बनेगी। विनोद सिंह गुड्डू ने कहा कि सभी छात्र अच्छे अंक के लिए अभी से लगन के साथ प्रयास करें, जिससे आप सभी का भविष्य उज्जवल होगा। मृत्युंजय कुमार ने आभार जताया। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजित पटेल, जितेन्द्र सागर, पवन सिंह, प्रवीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.