औरैया, जनवरी 19 -- ककोर, संवाददाता। जनपद में सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा दो सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में स्पष्टीकरण न देने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भगौतीपुर के सफाई कर्मचारी ताराचंद और ग्राम निगड़ा के सफाई कर्मचारी मनोज कुमार से विभाग की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि निर्धारित समय सीमा में दोनों कर्मचारियों द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.