पाकुड़, जनवरी 21 -- अनुशासन, टीम भावना व आत्मविश्वास बढ़ाता है खेल: शिवशंकर पाकुड़, प्रतिनिधि। संत डॉन बॉस्को स्कूल पाकुड़ में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत एवं मार्च पास्ट से हुई। खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। खेल गतिविधियों में भाग लेकर सभी बच्चे अत्यंत आनंदित दिखाई दिए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर दुबे ने अपने संबोधन में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुश...