रुद्रपुर, फरवरी 23 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में सोमवार को चार दिवसीय उत्तराखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मसंयम, प्रतिबद्धता और टीम भावना सिखाते हैं। स्टीवेन्सन स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात वंदेमातरम् और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ओथ सेरेमनी के तहत अनुप्रिया और अली रहमान ने मशाल लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। राज्यपाल गुरमीत सिंहने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है और इसका उद्देश्य सभी विश्वविद्यालयों को एक परिवार की तरह जोड़कर खेल को उत्सव का रूप देना है। खिलाड़ियों...