लखनऊ, अप्रैल 21 -- -जल जीवन मिशन परियोजनाओं में सोलर पावर के अभिनव प्रयोग के लिए पीएम ने किया सम्मानित -मुरादाबाद के डीएम अनुज व बहराइच की डीएम मोनिका रानी को भी मिला पीएम अवॉर्ड लखनऊ, विशेष संवाददाता 17 वें सिविल सर्वेंट दिवस के मौके पर सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमामि गंगे विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और यूआईडीएआई के सीईओ भवनेश कुमार को उनके नवाचार के लिए प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किया गया। अनुराग श्रीवास्तव को भारत सरकार द्वारा इनोवेशन स्टेट की कैटेगरी में वर्ष-2023 के लिए सम्मानित किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव को यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर के इस्तेमाल के अभिनव प्रयोग के लिए दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.