रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में जेल में बंद बजरंग दल के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के पति छत्रपाल यादव समेत चारों आरोपियों को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की 20 मई 2020 की शाम करीब साढ़े आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हिन्दूवादी नेता की हत्या के बाद सनसनी फैल गई थी। उनकी मौत के बाद उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया था। इस मामले में 21 मई को अनुराग शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें कहा था कि उनके पति शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक और हिन्दूवादी नेता थे। इस वजह से कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे, हो सकता है कि पूर्व में चली आ रही रंजिश के ...