जौनपुर, दिसम्बर 17 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के मीठेपार गांव के निवासी अनुराग दुबे ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक/इंजीनियर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव से लेकर पूरे परिवार तक उत्सव का माहौल है। किसान परिवार से आने वाले अनुराग ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। अनुराग के पिता राजेश दुबे खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां आशा दुबे गृहिणी हैं। दादा हरिशंकर दुबे गांव के सम्मानित व्यक्ति हैं। सामान्य आर्थिक स्थिति वाले इस परिवार में अनुराग की सफलता ने सभी को गौरवान्वित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...