मथुरा, फरवरी 7 -- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से संबंध बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना हाइवे पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़ित की शिकायत पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से सतोहा और फिलहाल जमुनाधाम, गोवर्धन चौराहा निवासी खजान सिंह ने थाना हाइवे में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि अंतापाड़ा निवासी हर्षित शर्मा से उनके कई वर्ष से संबंध थे। उसने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से अपने व्यक्तिगत संबंध होने का हवाला देते हुए उनके कार्यालय में तथा मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़ित व उसके परिचित मित्रों से करीब 80 लाख रुपये लिये थे। इनमें 15 लाख रुपए ऑनलाइन तो शेष रकम नकद दी थी। काफी समय तक नौकरी न लगने पर उससे तकादा किया तो वह घ...