प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खेल स्टेडियम में चल रही ओपन आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को दो मैच हुए। पहला मैच अनुराग गुप्ता के आतिशी अर्धशतक से भदोही की टीम ने जीत लिया। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और सुल्तानपुर के बीच खेला गया दूसरा मैच टाई हो गया। पहला मैच भदोही और हरदोई की टीम में हुआ। टॉस जीतकर हरदोई ने गेंदबाजी का फैसला लिया। भदोही के लिए सनी पांडेय ने 48 रन बनाए। अनुराग गुप्ता के 22 गेंद पर 52 रनों की पारी खेली। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। हरदोई की ओर से आकाश और जेपी ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में हरदोई की टीम 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। आकाश त्रिपाठी ने 25 और देवेश ने 44 रन का योगदान दिया। भदोही के लिए धीरज यादव ने 2 और ऋतिक ने 1 विकेट लिया। दूसरा मैच स्पोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.