मेरठ, फरवरी 9 -- मुख्य अभियंता मेरठ क्षेत्र-प्रथम मुनीश कुमार ने जोन के सभी अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। अनुरक्षण माह के तहत किए जाने वाले कार्यों को समय पर किए जाने के निर्देश दिए। अनुरक्षण माह में किए जाने वाले कार्यों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा। मुख्य अभियंता ने कहा आगामी दिनों में अनुरक्षण से संबंधित कार्यों को पूरा कराना सुनिश्चित करें। अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में जाकर जन जागरूकता अभियान के तहत निगेटिव बैलेंस उपभोक्ताओ के मोबाइल में कंज्युमर स्मार्ट एप डाउनलोड कर बकाया बिजली के बकाया बिल का भुगतान कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.