सुल्तानपुर, नवम्बर 17 -- चांदा, संवाददाता। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से समपार संख्या 47 / स्पेशल चांदा- पट्टी मार्ग पर दो दिन अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार व बुधवार को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:30 बजे तक यह मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए बंद रहेगा। रेलवे ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों से संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग मांगा है। दो दिवसीय कार्य के दौरान रेल पथ संरचना को मजबूत करने व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई तकनीकी गतिविधियां की जाएंगी। कार्य के चलते उपरोक्त सड़क मार्ग से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ताकि रखरखाव कार्य निर्बाध रूप से हो सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। वाहन चालकों को कोइरीपुर से रामगंज होते हुए पुरानी रामगंज बाजार से पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.