मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला वार्ड सदस्य पंच संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। वे अनुरक्षक भत्ता मानदेय, पूर्व के बकाया का भुगतान के अलावा वार्ड क्रियान्वयन समिति से गली नाला का काम कराने व ग्रामसभा की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग कर रहे थे। साथ ही सभी कार्यों में बायोमेट्रिक हस्ताक्षर अनिवार्य करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने इस संबंध में सभी बीडीओ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था। उनके निर्देश के बावजूद एक भी बीडीओ ने रुचि नहीं ली है। इससे वार्ड सदस्यों और पंचों को काम में कठिनाई हो रही है। धरना में धीरज पाठक, छोटे श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, उपेंद्र कुमार, रौशन कुमार, मो. वसीर अंसारी, सोबरा खातुन, प्रमीला देवी, आशा देवी आदि थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.