पटना, फरवरी 2 -- इस बार बिहार दिवस समारोह का आयोजन पटना जिले के सभी अनुमंडल मुख्यालय में भी होगा। इसकी तैयारी के लिए प्रत्येक अनुमंडल को एक-एक लाख की राशि मिलेगी। जिला स्तर पर इसका आयोजन गांधी मैदान में होता है। इस बार राज्य सरकार द्वारा बिहार दिवस की थीम उन्नत बिहार उज्जवल बिहार रखा गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम निदेशक नवीन कुमार ने इस संबंध में पटना समेत राज्य के सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में निदेशक ने कहा कि जिला स्तर के लिए पांच लाख और अनुमंडल स्तर के लिए एक-एक लाख रुपये बिहार शिक्षा परियोजना को आवंटित किया गया है। मिली राशि से अनुमंडल स्तर के कार्यालयों की साफ-सफाई, रंग-रोगन के अलावा उसे नीली रोशनी से सजाने की सलाह दी गई है। अनुमंडल स्तर के टाउन हॉल, स्कूल प्रांगण अथवा खेल स्टेडियम को चिह्नित कर...