बेगुसराय, जनवरी 25 -- बखरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को अनुमंडल सभागार में नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर शपथ दिलाई गई। एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए और अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। अनुमंडल क्षेत्र के कई बीएलओ को बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। मौके पर बखरी बीडीओ कुमार मुकेश, गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार, प्रखंड कृषि अधिकारी ओमप्रकाश यादव, सुमन कुमार, मंतोष कुमार, आईटी सहायक नवीन कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक सुशांत राज, शिक्षक रुद्रनारायण प्रसाद दिनकर, कौशल कुमार, शुभंकर कुमार, अश्वनी कुमार, संजीव रजक, रणवीर कुमार, राहुल मैक्स समेत बीएलओ एवं नव मतदाता उपस्थित थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.