अररिया, फरवरी 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव को लेकर नए व्यवसाईयों को सदस्य बनाने एवं पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इस संदर्भ में संघ के संगठन सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन मे अनुज्ञप्तीधारी दवा व्यवसाईयों की संख्या 800 से ज्यादा है। जिसमें अब तक लगभग 550 सदस्यों का नवीकरण का काम कर लिया गया है। वहीं संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह एवं सचिव मनोज कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया की बाकी वंचित सदस्यों के नवीकरण के कार्य के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और संघ के पदाधिकारी डोर-टु-डोर सदस्यों से संपर्क कर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं, जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.