बेगुसराय, फरवरी 2 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सरकार द्वारा प्रत्येक अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना के अन्तर्गत तेघड़ा अनुमंडल में डिग्री कॉलेज तो खुल गया लेकिन अब तक पढ़ाई प्रारंभ नहीं होने से अभिभावकों और छात्रों में मायूसी है। गौरतलब है कि नगर परिषद क्षेत्र के बजलपुरा में अनुमंडल डिग्री कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो गया है लेकिन अब तक उसमें पढ़ाई प्रारंभ नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक ठेकेदार द्वारा भवन को सरकार के हवाले नहीं किया गया है। इससे अगले सत्र में भी छात्र-छात्राओं का नामांकन होने की संभावना नहीं दिख रही है। छात्र गोविंद कुमार, मो. मेराज, शबनम कुमारी आदि ने बताया कि भवन निर्माण के बाद छात्रों को पढ़ाई शुरू होने का इंतजार है। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.