बोकारो, दिसम्बर 18 -- नावाडीह। नावाडीह प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर बैठकों का दौर जारी है। आगामी 21 दिसंबर को ऊपरघाट के कंजकीरो के पिपराडीह में बैठक की जायेगी। जबकि दूसरी बैठक आगामी 28 दिसंबर को बाराडीह पंचायत सचिवालय में तथा तीसरी बैठक सुरही पंचायत सचिवालय में आगामी 4 जनवरी को होगी। इन बैठकों के बाद नावाडीह प्रखण्ड के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में सम्मेलन कर अध्यक्ष व सचिव सहित समित का विस्तार कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.