देवघर, नवम्बर 14 -- मधुपुर। टीबी फोरम गठन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद की अध्यक्षता में बैठक की गई। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिसंबर 2025 तक टीबी का उन्मूलन किए जाने का लक्ष्य है। सभी संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों का टीबी जांच किया जाना है। ताकि बीमारी पाए जाने पर समय पर उनका इलाज किया जा सके। टीबी मरीज को निःशुल्क दवाई दिया जाता है। साथ ही खान पान के लिए सरकार द्वारा मरीज के खाते में ईलाज अवधि तक एक हजार रुपया मासिक प्रदान किया जाता है। उपाधीक्षक डॉ. मो शाहिद ने बताया कि टीबी फोरम के तहत सभी पंचयत को टीबी मुक्त करना है। जिससे कि हमारा जिला और राज्य टीबी मुक्त किया जा सके। टीबी मरीजों को पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा स्वेच्छा से गोद लिया गया। जिसे 6 माह तक पौष्टिक आहार का वितरण गोद लेने वाले द्वा...