हाजीपुर, जनवरी 29 -- महुआ । एक संवाददाता मेडिकल कचरा को नष्ट करने के लिए महुआ के किसी भी अस्पताल में बंदोबस्त नहीं किया गया है। उधर, अनुमंडल अस्पताल में कचरा को एकत्र करने के लिए निस्तारण केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को यहां विभिन्न अस्पतालों में कचरा उठाव को लेकर जानकारी ली गई तो यहां कोई व्यवस्था नहीं दिखी। हालांकि बताया गया कि मेडिकल कचरा उठाव को लेकर गाड़ियां आती हैं, जो उसे अन्यत्र ले जाकर नष्ट करती है। इसके लिए अस्पताल संचालक के द्वारा रुपए दिए जाते हैं। वहीं महुआ के विभिन्न अस्पतालों के पास मेडिकल कचरा यत्र-यत्र फेंका हुआ भी मिल जाएगा। जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। महुआ में करीब एक दर्जन निबंधित निजी अस्पताल हैं। वहीं दर्जनों ऐसे भी निजी अस्पताल चल रहे हैं, जो बगैर निबंधन के चल रहे हैं। यहां किसी भी अस्पताल में मेडिकल कचरा को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.