साहिबगंज, दिसम्बर 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि।अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को रेडियोग्राफिक फिल्म की कमी के कारण एक्स-रे सेवा प्रभावित रही। इलाज करने पहुंचे मरीजो ने बताया कि डॉक्टर साहब ने मुझे एक्स-रे कराने के लिए लिखा है और अस्पताल में सुविधा चालू नहीं है। मजबूरन हम लोगों को अतिरिक्त खर्च और परेशानी का सामना करते हुए निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं होने से इलाज में देरी हो रही है और बाहर महंगे दाम पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने बताया की रेडियोग्राफिक फिल्म की कमी के कारण एक्स-रे सेवा प्रभावित रही है। जैसे ही फिल्म की आपूर्ति हो जाएगी एक्स-रे की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...