औरंगाबाद, फरवरी 19 -- दुर्घटना मरीजों की बढ़ती संख्या से उन्नत उपचार व्यवस्था की जरूरत दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुर्घटना एवं आपात स्थिति के मरीज पहुंचते हैं, जिससे यहां आईसीयू और अलग ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था किए जाने की मांग तेज हो गई है। ओबरा के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता सत्यनारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप होने के कारण सड़क हादसों के घायल मरीजों को सबसे पहले यहीं लाया जाता है, लेकिन आईसीयू सुविधा नहीं होने से गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। आईसीयू होने पर सिर की चोट, अधिक रक्तस्राव, सांस की समस्या, हृदय आपात स्थिति व सर्पदंश जैसे मामलों में बेहतर निगरानी संभव हो सकेगी। भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी तिवारी, डॉ दिनेश वर्मा, विनोद तिवारी, अमित गुप...