अररिया, जनवरी 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अररिया के सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीएम संतोष कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, अस्पताल के डीएस डॉक्टर आशुतोष कुमार, डॉ. रेशमा अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, सिजेरियन वार्ड, ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी में डॉक्टरों की रोस्टर जांच की और उपस्थित चिकित्सकों की उपस्थिति का सत्यापन किया। साथ ही अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.