गिरडीह, नवम्बर 29 -- गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने पर जोर दिया। कहा कि उपलब्ध संसाधनों को बेहतर तरीके से उपयोग करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और विस्तार का लाभ मरीजों को दिया जा सके। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेवारी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रयास करना होगा। उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा कि जो भी स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, नर्स, एएनएम अपने दायित्वों में लापरवाही बरतने का काम करते हैं, उनको चिन्हित कर कार्रवाई के लिए लिखें। एमओआईसी को निर्देशित किया कि नियमित समीक्षा करें, आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच करें, उपलब्ध संसाधनों को बेहतर उपयोग करने की जिम्मेवारी का निर्वहन करें। इसके पूर्व सदर अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.