किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। संवाददाता अनुमंडल अग्नि परिसर में शुक्रवार को अग्नि संबंधी जन शिकायत के निवारण हेतु विशेष शिविर लगाया गया। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया था। शिविर की शुरुआत शुक्रवार से की गई है। शिविर में अग्नि संबंधी मामलों का निपटारा किया जा रहा था। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अग्निशमन केंद्र में शिविर लगाकर जनसुनवाई की जाएगी। शिविर में लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंच सकते है। वहीं इसके बाद अग्निशमन विभाग के द्वारा खगड़ा मेला में लगे झूले, सर्कस,चित्रहार आदि का भौतिक सत्यापन कर अग्नि सुरक्षा से संबंधित जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...