खगडि़या, फरवरी 2 -- गोगरी, एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। मरीजों को खुले बाजार में अल्ट्रासाउंड कराने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर, विभागीय स्तर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मरीजों को खुले बाजार में जाकर मोटी राशि चुकता कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। इसके अलावे विशेषज्ञ डॉक्टर के आभाव में सिजिरियन प्रसव एवं ऑर्थो के मरीज को रेफर किया जाता है। दुर्घटनाग्रस्त मरीज जब इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचते हैं, तो ऑर्थो डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं रहने से रेफर किया जाता है। बताया गया कि खुले बाजार से अल्ट्रासाउंड कराने पर सात सौ रुपए खर्च होता है। जिससे मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोगरी के सौ शय्या ...