बगहा, मई 5 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को शव वाहन मिला है। इसका लोकार्पण रविवार को बगहा विधायक राम सिंह ने किया। शव वाहन की मांग वर्षों से लोगों को द्वारा की जा रही थी। साथ ही शव वाहन के अभाव में मरीजों के परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच आये दिन कहासुनी और झड़प हुआ करती थी। शव वाहन के नहीं रहने से शव को उनके घरों तक ले जाने में परिजनों को काफी परेशानी का सामना करते हुए निजी वाहन या भाड़े की गाड़ी लेनी पड़ती थी। इससे मृतक के परिजनों को अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ता था। लेकिन वाहन उपलब्ध होने से इन समस्याओं का निदान स्वत: हो जाएगा। गौरतलब हो कि बगहा विधायक राम सिंह द्वारा अस्पताल को शव वाहन उपलब्ध कराने को लेकर कुछ दिनों से लगातार प्रयास किया जा रहा था। इस वाहन को अनुमंडल अस्पताल में उपलब्ध कराने के लिए बगहा विधायक राम सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.