लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन विभाग में तैनात आईएएस अधिकारी के खिलाफ अनुभाग अधिकारी की अगुआई में लामबंद हुए कर्मचारी पीछे हट गए हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि अनुभाग अधिकारी ने तबीयत खराब होने की वजह से भावावेश में वह प्रत्यावेदन दिया था। उन्होंने प्रमुख सचिव से कहा है कि उन्हें उन आईएएस अधिकारी से कोई शिकायत नहीं है। बाकी कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन पर दस्तखत करने के लिए क्षमा भी मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...