लखनऊ, नवम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सचिवालय में 56 अनुभाग अधिकारियों की पदावनति के बाद मंगलवार को अनुभाग अधिकारी के खाली पदों पर पदोन्नति के लिए समीक्षा अधिकारियों की डीपीसी हुई। जानकारी के मुताबिक 17 अक्तूबर 2025 की ज्येष्ठता सूची के आधार पर अनुभाग अधिकारी के रिक्त 187 पदों पर पदोन्नति की जानी है। पदावनति और इसके बाद डीपीसी की वजह वर्ष 2023 में 144 समीक्षा अधिकारियों का चयन वर्ष बदला जाना था। कोर्ट के आदेश पर उन्हें पुराना चयन वर्ष मिला है, जिसके बाद नई वरिष्ठता सूची तैयार हुई है। कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा, मुकेश गुप्ता और मानस मुकुल त्रिपाठी आदि ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने और डीपीसी के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव का आभार जताया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.