बदायूं, दिसम्बर 1 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। आचार्य संजीव रूप ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ कराया। कहा संसार में कोई भी कार्य सरल नहीं होता। जैसे पानी को ऊंचाई तक ले जाने के लिए बल लगाना पड़ता है, लेकिन उसे गिराने के लिए किसी प्रयास की जरूरत नहीं पड़ती। उसी प्रकार बिना कठोर परिश्रम के विशेष कीर्ति व सुख की प्राप्ति संभव नहीं है। पंजाब सिंह, संतोष कुमारी, नीरेश आर्य, सूरजवती देवी, बद्री प्रसाद आर्य सहित आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...