बोकारो, जनवरी 28 -- मेडिकेंट हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. माजिद अहमद तालिकोटी ने कहा कि मेडिकेंट हॉस्पिटल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में अत्याधुनिक एवं विश्व-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 3 टेस्ला एमआरआई, 128 स्लाइस सीटी स्कैन, लिनैक,ब्रैकीथेरेपी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। माजिद ने यह भी कहा कि मेडिकेंट हॉस्पिटल में देश-विदेश में प्रशिक्षित अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक मजबूत टीम उपलब्ध है, जो मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान कर रही है। अस्पताल का उद्देश्य आम लोगों तक विश्व-स्तरीय इलाज पहुंचाना है। कहा अस्पताल में 74 मेडिकल, सर्जिकल एवं क्रिटिकल केयर बेड उपलब्ध हैं, जो गंभीर एवं जटिल रोगों के उपचार के लिए पूरी तरह सुसज्जित हैं। आधुनिक स्वास्थ्य...