रामगढ़, फरवरी 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। ब्रज गोपिका सेवा मिशन की ओर से आयोजित 21 दिवसीय विलक्षण दार्शनिक प्रवचन श्रृंखला के 15वें दिन शनिवार को पूज्य स्वामी युगल शरण ने ज्ञान मार्ग के गूढ़ रहस्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनंत जीवों में केवल मनुष्य ही ऐसा प्राणी है, जिसे भगवान की प्राप्ति का विशेष अवसर मिला है, क्योंकि मनुष्य ज्ञान और कर्म दोनों में सक्षम है। स्वामी जी ने संत कबीर के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान के बिना मुक्ति संभव नहीं है। उन्होंने भगवद्गीता में श्रीकृष्ण के संदेश का संदर्भ देते हुए बताया कि सच्चा ज्ञानी भगवान के समान प्रिय होता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्ञान मार्ग अत्यंत कठिन है और करोड़ों जन्मों के बाद कोई एक व्यक्ति सच्चा ज्ञानी बन पाता है। प्रवचन के दौरान स्वामी जी ने गोस्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.