अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली के बाग बिजेसी स्थित एक भूखंड का अनुबंध के बावजूद बैनामा कर दिया गया। पीड़ित ने पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दर्ज मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पीड़ित महराजगंज थाना क्षेत्र के चाचिकपुर कुम्हिया निवासी विवेक कुमार यादव पुत्र लहुरी का आरोप है कि बाग बिजेशी निवासी शांती देवी ने 1100 वर्ग फुट जमीन के एवज में गत वर्ष अनुबंध किया था और पूरी रकम 13 लाख 81 हजार दी जा चुकी है। अनुबंध में उसके पति धर्मेंद्र कुमार और माता निर्मला गवाह थीं। बावजूद इसके बाद में जमीन का रामनयन उपाध्याय व परशुराम तिवारी को बैनामा कर दिया गया। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...