रांची, फरवरी 18 -- रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएम) में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा लंबित मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय प्रबंधन ने राहत भरा निर्णय लिया है। रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी अनुबंध कर्मियों को 11 माह का सेवा विस्तार दे दिया गया है। इसके साथ ही, स्थायी कर्मचारियों के एसीपी और एमएसीपी भुगतान से संबंधित प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए राज्यपाल के पास लोक भवन भेज दिया गया है। इस संबंध में जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनके आलोक में अविलंब आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...