कुशीनगर, जनवरी 11 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिले में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड में यात्रियों का बुरा हाल है। कुछ अनुबंधित बसों में शीशा लॉक नहीं होने के कारण यात्री सफर के दौरान ठिठुरने को विवश है। इसे लेकर यात्रियों में उप्र राज्य परिवहन विभाग के जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश है। कुशीनगर से प्रतिदिन ढाई सौ बसें गोरखपुर समेत लंबी दूरी तक संचालित होती हैं। मुख्य मार्ग पर अनुबंधित बसों का कुछ शीशा लॉक नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। बस में सवार शनि, राकेश, मनोज, अनुभव, केशव, अशोक आदि ने बताया कि मेन सड़क पर चलने वालीं बसों का खिड़कियां का शीशा लॉक नहीं होने के कारण सर्द हवाओं के चलते बस में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि निजी वाहन को छोड़ कर ठंड से बचने के लिए सुरक्षित य...