लखनऊ, दिसम्बर 19 -- अनुपूरक मांगों के लिए विभागों से आए प्रस्तावों को वित्त विभाग अंतिम रूप देने में जुट गया है। सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ हुई बैठक में मिले निर्देशों के बाद नए सिरे से प्रस्तावों का आकलन किया गया है। अनुपूरक बजट सोमवार को विधानमंडल में पेश किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक अनुपूरक मांगों में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बड़ी रकम दी जा सकती है। बजट के अभाव में जिन योजनाओं की रफ्तार में सुस्ती आई है, उनको सरकार अनुपूरक में 'बूस्टर डोज' देगी। लिंक एक्सप्रेस-वे के अलावा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में आधारभूत सुविधाएं बनाने के लिए बजट में व्यवस्था होगी। सूत्रों के मुताबिक अनुपूरक बजट का आकार 25 से 30 हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। बीते साल सरकार ने 17,865 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया थ...