पटना, दिसम्बर 5 -- विधान परिषद में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद के दौरान विपक्ष ने 92 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट की जरूरत पर सवाल उठाया। वहीं, सत्ता पक्ष ने कहा कि विकास योजना को पूरा करने के लिए यह जरूरी है। वाद-विवाद की शुरुआत करते हुए राजद के सौरभ कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार ने वार्षिक बजट बिना योजना के ही पेश किया था, इसलिए फिर इतनी राशि की आवश्यकता हुई। सरकार को बताना चाहिए कि 92 हजार हजार करोड़ क्यों चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि महिलाओं को दिये गए 10-10 हजार की राशि को रोजगार के तहत ही गिनती की जाएगी। इस पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है कि बिहार का विकास हो। जो विपक्ष में बैठे हैं, उन्हें भी बिहार की जनता ने ही चुना है। ऐसे में दोनों पक्ष को मिलकर काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.