बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता डीएम जे. रीभा ने प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग-प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलबई का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग के निरीक्षण में उन्होंने छात्र- छात्राओं एवं अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तीन सहायक अध्यापक, पांच शिक्षामित्र में एक अध्यापक कुसमा देवी के अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये। अध्यापकों को पंजीयन के अनुसार छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने तथा ड्रेस में ही बच्चों को विद्यालय में आने के निर्देश दिए। विद्यालय के बच्चों से वार्ता करते हुए उनके ड्रेस में नही आने के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए कहा कि सभी बच्चे प्रतिदिन स्कूल में ड्रेस पहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.