गोरखपुर, फरवरी 22 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह ने शनिवार को उरुवा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित रहने पर एडीओ पंचायत सहित छह लोगों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने अभिलेखों की जांच के बाद सचिवों की बैठक में लोगों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ई केवाईसी न होने की दशा में ग्राम पंचायतों का भुगतान किसी भी हालत में नहीं कराया जाएगा। सभी लोग यह कार्य गंभीरता से पूर्व कर लें। साथ ही उन्होंने एसी और एपीओ को सभी अभिलेखों को ठीक रखने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीओ विनोद कुमार, सदानंद, रमाशंकर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...