मुरादाबाद, जनवरी 16 -- अवकाश के दूसरे दिन विलंब से कार्यालय पहुंचने वालों की शुक्रवार को पोल खुल गई। मुख्य विकास अधिकारी की जांच में विकास भवन में बैठने वाले 28 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। हाजिरी रजिस्टर में निरीक्षण की रिपोर्ट के बाद सभी के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश जारी हुए हैं। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने सुबह 10: 45 बजे विभागों की उपस्थिति रजिस्टर देखी। कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना प्रार्थना पत्र अथवा अनुमति के अर्थ एवं संख्या विभाग के दो, नेडा और पशुपालन विभाग के एक-एक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दो, पंचायती राज के तीन, सहकारिता के पांच, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के दो, कृषि विभाग के एक, समाज कल्याण विभाग के तीन, मत्स्य विभाग के एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। उधर, जिला विकास कार्यालय के तीन, महिल...