फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- शिकोहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के क्रम में 13 फरवरी को बीएलओ तथा उनके सुपरवाइजरों की आवश्यक बैठक शनिवार 14 फरवरी को बुलाई थी। एसडीएम के निर्देश के बाद भी कई बीएलओ, सुपरवाइजर बैठक से अनुपस्थित रहे। एसडीएम शिकोहाबाद डा गजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ सुपरवाइजर तथा एईआरओ की बैठक की गई थी। बैठक में बीएलओ के द्वारा मतदाताओं से अभिलेख एकत्रित कर उनको पोर्टल पर अपलोड करते हुए मतदाता का नाम अंतिम रूप से वोटर लिस्ट में भेजने का कार्य करना था। लेकिन बैठक में कई सुपरवाइजर उपस्थित नहीं हुए। अनुपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजर पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने सूरजपाल सिंह, सहायक अध्यापक, ककरऊ, अनिल कुमार, सहायक अध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय कबीरपुर सेलान...