वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी अर्दली बाजार और पीएचसी चौकाघाट में एक-एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। जांच के बाद उन्होंने दोनों चिकित्सकों का एक दिन का वेतन रोकने और संबंधित स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को दिए। अपर निदेशक सुबह करीब 11 बजे पीएचसी अर्दली बाजार पहुंचे। यहां चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। मरीजों की ईसीजी व अन्य जांच की जा रही थी तथा दवाएं भी वितरित की जा रही थीं। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में डॉ. संगीता मौर्या अनुपस्थित पाई गईं। उनके संबंध में मौके पर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। निरीक्षण के समय तक कुल पांच मरीजों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.