पूर्णिया, फरवरी 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिशनपुर से अनुपस्थित मिले चिकित्सक के एक दिन का वेतन काटकर भुगतान होगा। अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम के द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान एडिशनल पीएचसी में पदस्थापित युनानी पद्धति के चिकित्सक डॉ मोहम्मद आबिद आलम दाना अनुपस्थित पाए गए। जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा के उपाधीक्षक से मामले में कार्रवाई करते हुए जांच समर्पित करने को लेकर पत्र लिखा है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एडिशनल पीएचसी में पदस्थापित नर्स एवं दूसरे कर्मी उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी के साथ-साथ दवा वितरण पंजी आदि का भी अवलोकन किया। साथ ही अस्पताल में पाई गई कमी को सुधारने के लिए कर्मी को निर्देश दिया...