सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- डुमरी कटसरी। डुमरी कटसरी प्रखंड के मकसूदपुर कररिया पंचायत के विभिन्न योजनाओं का डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को निरीक्षण कर जाया जा लिया। निरीक्षण के क्रम में मकसूदपूर करारिया स्थित पंचायत सरकार भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली की जांच की। जांच के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। वहीं आरटीपीएस काउंटर की प्रगति की समीक्षा कर सेवाओं को और सुचारू बनाने पर जोर दिया। सभी कर्मचारियों के लिए दैनिक उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने सभी संबंधित विभागों से निर्देशों का शीघ्र पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि शिक्षा एवं पंचायती राज संस्थानों की कार्यक्षमता में सुधार हो सके। इसके अलावा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगढ का भी निरीक्षण डीएम ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.