मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम निखिल धनराज ने की। इस दौरान जिले में संचालित शिक्षा विभाग के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई और कई मामलों में कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए गये। बैठक में डीडीसी अजीत कुमार सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव सहित सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। डीएम, बिहार स्टेट एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसईआईडीसी) के कार्यपालक अभियंता के कार्यों से असंतुष्ट दिखे। बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने संबंधित अभियंता का वेतन स्थगित करने और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ...